फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट खोलते ही महिला पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घरेलू कार्य में व्यस्त महिला को दरवाजा खटखटाने की आवाज आई तो वह दरवाजा खोलने पहुंची। सामने खड़े नकाबपोश शख्स ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। महिला ने चाकू छीनने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। आरोपी ने गर्दन पर वार किया और मौके से भाग गया। लहूलुहान हालत में दरवाजे पर गिरी महिला ने शोर मचाया जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। घायल महिला को देखते ही सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े कातिलाना हमले की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अनिल टंडन की पत्नी वंदना टंडन घर पर अकेली थी। बच्चे अपने काम से गए हुए थे। अनिल टंडन अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला तो अंजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। महिला ने बचाव की कोशिश की तो हाथ और चेहरे पर चाकू लगा। लेकिन मौका मिलते ही आरोपी ने गले पर वार कर दिया।
जिससे महिला जमीन पर गिर गई। आरोपी हमला कर मौके से भाग गया। महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। लहूलुहान हालत में महिला को देखा तो सबके होश उड़ गए। आनन फानन में महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पति को हुई तो वह अपनी दुकान से अस्पताल पहुंचे। महिला पर हुए हमले की जानकारी नगर में आग की तरह फैल गई। कोतवाली पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित परिवार को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

एक सप्ताह पहले किशोर पर हुआ कातिलाना हमला
संभल। मालूम हो कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी में एक सप्ताह पहले शनिवार के ही दिन रामबाबू के दस वर्षीय बेटे शिवम पर अंजान शख्स ने चाकू से हमला किया था। जिसमें किशोर गंभीर हालत में सड़क पर गिर गया था।
आरोपी के भागने के बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने किशोर को निजी अस्पताल भर्ती कराया था। किशोर के पिता ने बताया था कि उनका बेटा एक दुकानदार का भोजन देने के लिए जा रहा था। रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक एक अंजान शख्स ने उनके बेटे पर कई वार किए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस एक सप्ताह बाद भी किशोर पर हमला करने वाले आरोपी का पता नहीं लगा सकी। अब महिला पर चाकू से हमला किया है।

दिन दहाड़े हुए हमले से लोगों में दहशत का माहौल
संभल। महिला पर दरवाजा खुलवाने के बाद किए गए हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला वासियों की माने तो चाकूबाज शख्स इस मोहल्ले में ही लोगों को निशाना बना रहा है। जिससे दहशत बन जाए। एक सप्ताह पहले किशोर पर चाकू से हमला किया अब महिला पर हमला हुआ है।
इन हमलों के बाद महिलाओं में काफी दहशत देखने को मिली। महिलाओं का कहना है कि अब ताला लगाकर घरों में रखना होगा। परिवार के सदस्य जब घर आएंगे तो पहचान के बाद ही दरवाजा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें