फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने व्यापारी को मारा थप्पड़, कोतवाली में हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिपाही ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया। दर्जनों की संख्या में कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जब कहीं जाकर व्यापारियों का आक्रोश शांत हो सका।
विज्ञापन

बुधवार की रात नौ बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में मोहल्ला ठेर निवासी अमित गुप्ता के साथ सिपाही ने मारपीट कर दी। घटना उस समय की है जब पीड़ित व्यापारी अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए निजी चिकित्सक के पास जा रहा था।
इसी बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक फ्लैग मार्च के लिए फोर्स के साथ बाजार से होकर जा रहे थे। पुलिस को आता देख व्यापारी ने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर लिया। पीछे चल रहे सिपाही ने व्यापारी को बिना कुछ बताए थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन

जब इस बात की जानकारी अन्य व्यापारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। दर्जनों की संख्या में व्यापारी कोतवाली परिसर पहुंच गए। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी डा.केके सरोज ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी मानने को तैयार नहीं हुए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें