फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, किशोर घायल

Thu, 11 Apr 2019 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
खोराबार(गोरखपुर)। इलाके के फोरलेन पर राप्ती नदी पुल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे हुआ।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट के बगही पकड़ी निवासी अनिल (25) उसी गांव के अपने मित्र मनोज (22) और एक अन्य 15 वर्षीय किशोर के साथ बृहस्पतिवार को खोराबार के रामनगर कड़जहां की ओर किसी काम से गया था। शाम करीब 8 बजे तीनों एक ही बाइक से फोरलेन होते हुए वापस अपने गांव जा रहे थे। अभी वे राप्ती पुल के पास पहु़ंचे ही थे कि उनकी बाइक वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनिल और मनोज ने दम तोड़ दिया। अनिल के मौसेरे भाई हरपुर के भरौली निवासी टार्जन ने दोनों की पहचान की। वहीं घायल किशोर की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें