फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर से चौबीस घंटे में दो बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। बाइक चोरी की वारदातें नहीं रुक रही है। गुन्नौर क्षेत्र में लगातार कई अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार करने का दावा किया गया, दर्जनों बाइक बरामद भी की गई लेकिन पिछले चौबीस घंटे में पूर्व चेयरमैन समेत दो लोगों की बाइक चोरी कर ली गईं।
विज्ञापन

गुन्नौर के पूर्व चेयरमैन के भांजे राहुल इस्लाम ने बाइक को बुधवार की दोपहर को बाइक घर से बाहर लॉक करके खड़ी की थी। इसी दौरान दिन दहाड़े चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ कर चोरी कर ली। तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना गुरुवार को हुई, जिसमें कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी मोहम्मद असलम काजी तहसील में प्रलेखक है, तहसील पर रोजाना की तरह गए थे। उन्होंने पुराने थाने वाली जगह पर बाइक खड़ी की। शाम को चार बजे के करीब अपने घर जाने को तैयार हुए तो देखा बाइक गायब थी। गुन्नौर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें