फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई से पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढफतेहगढ़/चंदौसी। क्षेत्र के लालपुर चेंचुरी गांव में पत्नी की बेवफाई से आहत एक युवक ने अपनी पत्नी की ही साड़ी से फंदा बनाकर कमरे के कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी को थाने में बैठा लिया है। मृतक के परिजन बाहर रहते हैं, जिनके आने पर ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 साल के एक युवक की शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा भी है। युवक के परिजन गुजरात में रहकर मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे हैं। जबकि युवक व उसकी पत्नी गांव में ही रहकर मजदूरी करते हैं। लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी की एक बरेली के एक युवक से जान पहचान हो गई। जिससे मिलना जुलना शुरू हो गया।
बताते हैं कि बीस दिन पहले प्रेमी युवक उसकी पत्नी को बरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसकी रिपोर्ट थाना कुढ़फतेहगढ़ में दर्ज कराई गई। पुलिस ने किसी तरह महिला को बरामद कर लिया। नाते रिश्तेदारों के समझाने पर पति-पत्नी फिर साथ रहने लगे। लेकिन आरोप है कि पति-पत्नी में प्रेमी युवक को लेकर तकरार होती रहती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे जब युवक की चाची किसी काम से घर आई तो घर में कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर झांक कर देखा तो युवक छत में लटकता दिखा। बाहर आकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस भी मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को थाने में बैठा लिया है। परिजनों के लौटने पर ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें