फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने बहनोई को गोली मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को फिर दिन दहाड़े एक युवक ने अपनी ससुराल में जाकर समझौते के रुपये मांगने पर अपने साले को गोली मार दी। जिससे यहां खलबली मच गई। घायल को गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। आरोपी बहनोई के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के तोतापुर गांव निवासी शिव नारायण की बेटी कमलेश की शादी नौ साल पहले बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी नेकराम के पुत्र वीरेश के साथ की थी। बताते हैं कि वीरेश की आदतें पहले से ही ठीक नहीं हैं। आरोप है कि वह कमलेश को काफी परेशान करता था। नौ दिन पहले ही कमलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जब वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बारी आई तो कुछ रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में इस शर्त के साथ समझौता करा दिया था कि वीरेश पांच लाख रुपये ग्राम प्रधान महिपाल सिंह के पास जमा करेगा। इस रुपये को वीरेश व कमलेश की पांच साल की बेटी सरोजा के नाम एकाउंट में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अभिभावक सरोजा का बड़ा मामा नेमचंद रहेगा। बैंक खाता खुलवाने के लिए वीरेश ने अपनी बेटी का आधार कार्ड भी मायके वालों को नहीं दिया और न ही रुपया जमा किया। सरोजा अपनी ननिहाल में ही रह रही थी।
आरोप है कि वीरेश कुमार बाइक से मंगलवार को तोतापुर पहुंचा और अपनी बेटी सरोजा को जबरन अपने घर ले जाने लगा। जिससे मायके वालों ने विरोध किया। छीना छपटी होने लगी। नेमचंद व उसका भाई सर्वेश (12) बचाने के लिए दौड़ा। इसी बीच वीरेश ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली सर्वेश के पेट में लगी, वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। इसी अफरा तफरी के बीच वीरेश वहां से भाग जाने में सफल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घायल सर्वेश को तत्काल ही राजकीय चिकित्सालय गुन्नौर लाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सीओ अशोक कुमार ने बताया कि बहनोई ने ही अपने साले को गोली मारकर घायल किया है। आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें