फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल मंडी में जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया गेहूं से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दिल्ली और हरियाणा मंडी में जा रहे गेहूं भरे ट्रकों को नखासा पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था। नखासा पुलिस ने 18 मई को छह ट्रक पकड़कर मंडी समिति संभल के हवाले किए थे। इसमें चार ट्रक पहले छोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन

दो ट्रक बुधवार को छोड़े गए। इसमें एक ट्रक से ओवरलोडिंग पर 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। यह जुर्माना परिवहन विभाग के यात्री एवं मालकर अधिकारी ने किया है।
मंडी सचिव ने गुरुवार को बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए दिल्ली और हरियाणा जाने वाले गेहूं के ट्रकों को चेकिंग करके रोका जा रहा है। इन ट्रकों के कागज चेक किए जाते हैं और अगर कोई कमी है तो कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

इसी क्रम में दो ट्रकों में एक पर ओवरलोडिंग का जुर्माना किया गया है। एक ट्रक में कोई कमी नहीं थी। गेहूं के परिवहन के कागज भी पूरे थे। इसलिए उसे बिना कार्रवाई के छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें