फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। क्षेत्र के एक गांव में होली पर रंग डालने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ मारपीट हुई। जिसमें दोनों ही पक्ष के छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरोरा काजी में होली पर बच्चे एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे। तभी बच्चों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई मारपीट में रूमाली देवी, सोहनलाल, सोमवीर, रक्षपाल सिंह, पीतांबर व राजेंद्र के अलावा दूसरे पक्ष से मेहर सिंह व सर्वेश कुमार भी घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना यूपी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस को राजेंद्र सिंह की पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसके अलावा रजपुरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छुटपुट घटनाएं हुईं। जिसमें हुई मारपीट में मामूली रूप से लोग चोटिल हुए। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव पतेई नासिर, भीकमपुर जैनी, हिरोनी, के अलावा कई गांव ऐसे हैं जहां शराब पीकर आपसी मारपीट हुई। कई मामलों में समझौता भी हो गया जबकि कई में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें