फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में चले लाठी-डंडे, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बेरनी गांव में एक बरात में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बेरनी निवासी संतोष की पुत्री की बरात कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बलकरनपुर से आई थी। परिवार में काफी खुशी का माहौल था। जब बरात गांव में घूम कर लड़की पक्ष के मकान पर पहुंची, तभी राजेंद्र सिंह ने बारात में आकर सभी लोगों से खाना खाने को चलने का आग्रह किया।
इसी बात को लेकर वहां पर मौजूद रूम सिंह, विक्की, रामबहादुर में नोकझोंक हो गई। तभी उक्त लोग लाठी डंडे लेकर राजेंद्र को पीटने लगे। जिससे राजेंद्र के काफी चोटें आई हैं। परिवार के लोगों ने यूपी-100 को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। राजेंद्र सिंह ने थाने पहुंच कर मारपीट कर घायल करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल को मेडिकल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें