कुढफतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर भवानी में विद्युत केबिल में हुए शार्ट सर्किट से पशुशाला के छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधे सात में से तीन पशु आग से झुलस गया। बाकी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया।
गांव मल्लपुर भवानी में गुरुवार की दोपहर दो बजे चूरामन के घर में जा रहे विद्युत केबिल में शार्ट सर्किट से पशुशाला के छप्पर में आग लग गई। छप्पर पर पड़ी प्लास्टिक की पन्नी ने भी आग पकड़ ली। छप्पर से लपटे निकलती देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने विद्युत पोल से केबिल को डंडा मारकर तोड़ दिया और छप्पर के नीचे बंध रहे सात पशुओं को निकालना शुरू कर दिया। मगर जब तक दो भैंस व एक गाय आग की चपेट में आकर झुलस गई। ग्रामीणों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।