फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी एक परिवार शारदीय नवरात्र पर हवन-पूजन करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से हरिबाबा बांध जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली जब गांव मोहनपुर पर पहुंची, तभी रामजीमल का 24 वर्षीय पुत्र दानवीर सिंह अचानक ट्राली से नीचे गिर पड़ा। इस पर ट्राली में बैठे अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। हादसे में दानवीर के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दानवीर को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि परिवार के कहने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया गया। घटनास्थल रजपुरा थाना क्षेत्र का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें