फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चीनी मांझे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आयुक्त, राज्यकर उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बदायूं दरवाजा स्थित एक पैलेस में चीनी मांझे के व्यापार और उपयोग की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ जागरूकता व संवाद कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों को चीनी मांझे के व्यापार, उपयोग से उत्पन्न होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों व वन्यजीवों के लिए भी घातक है। यह दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और आम नागरिकों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इससे पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
बैठक में चीनी मांझे की खरीद, बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया। अपील की गई कि इस मांझे का व्यापार बंद रखें। अन्य व्यापारियों एवं आमजन को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कमल कौशल वार्ष्णेय, नाजिम सैफी, गौरी शंकर, अकरम, शोएब वस्ती, केपी सिंह, हमजा और राज्यकर विभाग के उपायुक्त प्रशासन लल्लन प्रसाद यादव, उपायुक्त धर्मेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त विजय सिंह, राज्य कर अधिकारी इंद्रजीत सिंह, जयप्रकाश, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें