फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर सर्विसमैन ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक शिवओम पाल का फाइल फोटो - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के मोहल्ला तेलीयान में कोरियर सर्विसमैन ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक घर में अकेला रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला तेलीयान निवासी शिवओमपाल (22) घर पर अकेला रहता था तथा कोरियर सर्विस में डिलीवरी का काम करता था। उसकी मां रामा देवी 11 वर्षीय छोटे बेटे के साथ दिल्ली रहकर मेहनत मजदूरी करती है। शिवओमपाल के घर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाने का टिफिन देने के लिए आया। मेन दरवाजे का अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद अंदर से दरवाजा नहीं खुला। आसपास के बच्चे आ गए। उन्हें दरवाजे के बीच हाथ डालकर उसे खोल दिया। टिफिन वाला युवक अंदर पहुंचा, तो फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग भी आए। उसे फंदे से नीचे उतारा। शरीर में गर्मी महसूस कर उसे आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौत कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक मिनलसार था। आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसके बारें में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें