फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गंदा पानी डालने को लेकर हुई मारपीट, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव गोठना में खेत में गंदा पानी डालने का आरोप लगाने पर दो पक्षों में हुई मारपीट में दंपती घायल हो गया। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोठना निवासी महेंद्र सिंह के घर में रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। रंग व पेंट का पानी पड़ोसी के पालक की फसल में चला गया। इसको बात को लेकर पड़ोसी ने नाराजगी जताई। दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडेचले। मारपीट में महेंद्र सिंह उनकी पत्नी अनारश्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गुन्नौर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें