फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित होने पर भड़के सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका में बजट बोर्ड की बैठक शनिवार को होने वाली बैठक के लिए नगर पालिका पहुंचे सभासदों को सभागार कक्ष का ताला मिला। इससे नाराज सभासदों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिना किसी सूचना के बोर्ड बैठक की स्थगित कर दी गई। जबकि शहर के विकास को लेकर यह अहम बैठक होनी थी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक प्रस्तावित थी। सभासदों को एजेंडा भी दे दिया गया था। सुबह करीब 10 बजे बैठक के लिए सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। जब उस सभागार गए तो वहां ताला लगा था। यह देखकर सभासद भड़क गए। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। जिसे लेकर सभासदों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सभासदों का कहना रहा कि 13 अप्रैल को बजट बोर्ड की बैठक का एजेंडा मिला था। जिसमें बोर्ड बैठक 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे होने की बात कही गई थी। यहां आने के बाद पता चला कि बैठक स्थगित कर दी गई। सभासदों ने कहा कि यह अहम बैठक होनी थी। इसमें शहर के विकास को लेकर बजट पास किया जाना था लेकिन अचानक स्थगित कर दी गई और इस बारे में बताया भी नहीं गया।
विज्ञापन

00000
बोले, सभासद
.आज बजट बोर्ड की बैठक थी जो स्थगित कर दी गई है। इस बारे में न तो पत्राचार किया गया और न ही कुछ बताया गया। बोर्ड की बैठक में आए तो स्थगित होने की जानकारी मिली। बैठक में सफाई, सड़क, लाइट आदि के मुद्दे रखे जाने थे। -मोहम्मद परवेज, सभासद वार्ड 24
000000
.आज होने वाली बोर्ड की बैठक को लेकर एजेंडा मिला था, यह बजट को लेकर अहम बैठक थी। बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में कई मुद्दे भी उठाने थे। बढ़े हुए गृह कर को लेकर आवाज उठानी थी। बैठक स्थगित करने को लेकर सूचना भी नहीं दी गई। -मोहम्मद इब्राहिम, सभासद वार्ड 31
000000
.14 अप्रैल को एजेंडा मिला था जिसमें 18 अप्रैल को 11 बजे बोर्ड की बैठक होने की जानकारी दी गई। आज सभागार में पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पता चला है कि बैठक स्थगित हो चुकी है। इसकी सूचना नहीं दी गई। यह बैठक मार्च में होनी थी। वेदप्रकाश, सभासद वार्ड 6
000000

.आज बजट को लेकर बोर्ड की बैठक थी। जब सभासद यहां आए तो बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली। हम एजेंडा लेकर यहां आए थे। बैठक स्थगित होने को लेकर विरोध किया जा रहा है। मोहम्मद रिहान, सभासद वार्ड 13
000000

.हमें एजेंडा मिला था, आज बोर्ड की बैठक थी लेकिन यह स्थगित कर दी गई। इसकी सूचना नहीं दी गई। -कुसुम सैनी, सभासद वार्ड 32
00000

.बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी हुआ था। आज बैठक होनी थी। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम अवगत कराया गया। बैठक को स्थगित कर दिया। जबकि अपनी मर्जी से ही एजेंडा जारी किया गया था। -मोहम्मद शौकीन, सभासद वार्ड 10
000000

.बोर्ड की बैठक होनी थी लेकिन मेरी तबीयत खराब चल रही है। इसलिए बैठक स्थगित की गई है। इस बारे में सभासदों को पत्र जारी करके भी अवगत करा दिया गया है। तबीयत ठीक हो जाएगी तो जल्द ही बैठक की जाएगी। -आसिया मुशीर, पालिकाध्यक्ष संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें