संभल। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालय खुलने के समय में परिवर्तन किया है। शुक्रवार से सुबह सात से दोपहर एक बजे तक परिषदीय विद्यालय खुलेंगे।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तय समय पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित कराएंगे। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो यह समय का परिवर्तन गर्मी के चलते किया गया है। बुधवार तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक परिषदीय विद्यालय खुलने का समय तय था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस आदेश का पालन मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी करना होगा।