फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर हुआ राज्याभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के भकरौली में रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के अंतिम दिन श्रीराम के राज्याभिषेक का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि श्रीराम रावण के अंत के बाद विभीषण को लंका का राजा घोषित करते हैं। इसके बाद श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव अन्य के साथ अयोध्या पहुंचते हैं। श्रीराम के पहुंचने पर अयोध्या में चारों ओर खुशी का माहौल है।
नगरवासी दीप जलाकर खुशियां मना रहे हैं। साथ ही राजतिलक की तैयारियां की जा रही हैं। श्रीराम का विधि विधान से राज्याभिषेक किया जाता है। जिसके बाद पंडाल में श्रीराम के जयकारों गूंजने लगे। इस अवसर पर अमर सिंह, देवेंद्र कुमार, किशन पाल सिंह, सुधीर कटारिया, राजीव, रतन कुमार, कल्याण दास वर्मा, किशन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें