फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीकाकरण आज- अभियान में छूटे हेल्थ वर्कर्स को एक और मौका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल और नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 फरवरी को टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें निजी और सरकारी अस्पतालों के उन चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण होगा जो अब तक चलाए गए अभियानों से छूट गए थे। टीकाकरण के लिए सूची तैयार हो गई और सभी को फोन पर संदेश भी दिया गया है। कुल 2437 कर्मचारियों को टीका लगाए जाने लक्ष्य है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली, बहजोई, संभल, चंदौसी, नरौली, गुन्नौर, जुनावई, पवांसा और रजपुरा के साथ संभल जिला अस्पताल में छूटे कर्मचारियों के लिए टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। कुल 20 सत्र आयोजित होंगे। इसके लिए वैक्सीन भेजी जा चुकी है। वहीं असमोली में 84, बहजोई में 96, जिला अस्पताल संभल में 71 स्वास्थ्यकर्मियों को सेकेंड डोज लगाई जाएगी। इसमें 2186 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो अभियानों में छूटे थे। जबकि 251 कर्मचारियों को सेकेंड डोज लगाई जाएगी। यह वे कर्मचारी हैं जिन्हें 16 जनवरी को पहले दिन कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें