फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी सिरसी के बिलारी तिराहे से की गई। पकड़ा गया आरोपी मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव आवी हाफिजपुर निवासी भूरे खां है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मिलक सिरसी निवासी तन्नो निशा पुत्री आले हसन ने 5 फरवरी को दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया और चालान कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें