फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट के बिना जांच कर रहे कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ सकती है मुश्किल

विज्ञापन
संभल में बिना पीपीई किट के स्वास्थ्य कर्मी कोरोना आशंकित की जांच करते हुए। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पीपीई किट के बिना ही कोरोना आशंकितों की सैंपलिंग की जा रही है। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए खतरा बढ़ रहा है। यदि यह कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए तो स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ जाएगी। क्योंकि जिले में कर्मचारियों की संख्या पहले ही कम है। ऐसे में कर्मचारियों के द्वारा जोखिम भरे माहौल में लापरवाही से जांच करना हालात बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में हैं। कर्मचारियों को पहन कर ही जांच करने के आदेश हैं। दरअसल संभल जिला स्वास्थ्य विभाग के पास स्वास्थ्य कर्मियों की पहले ही काफी कमी है। इस समय संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो जांच का दायरा भी बढ़ाना पड़ा है। ऐसे में कर्मचारी मुश्किल का सामना कर रहे हैं।
जिले में कुल 20 टीमें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए काम कर रही है। इसमें छह टीमें संभल नगर के लिए नियुक्त है। यदि इन कर्मचारियों में संक्रमण फैल गया तो जांचें कैसे की जाएंगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि कोरोना की दूसरी लहर में फैल रहा यह संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें