फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 65 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। और मौतों का सिलसिला भी जारी है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ रही है। यदि इसी कहां से संपूर्ण मरीज सामने आते रहे तो समस्या का सामना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में 65 लोग पाए गए हैं। इसमें 47 वर्षीय संभल के एजेंटी चौराहा निवासी व्यक्ति ने संक्रमण से जूझते हुए जिले के एलटू कोविड अस्पताल एशियन हसीना बेगम में दम तोड़ दिया है। अब जिले में मरने वालों की संख्या 91 हो गई है। इसमें 46 लोग वह शामिल है जिन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में दम तोड़ा है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार दो दिन से कम हुई है। एंटीजन और ट्रूनेट मशीन पर कम संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर की जांच लंबित चल रही है। संक्रमण को काबू करने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। यदि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ना है तो मास्क लगाना है और दूरी बनाना है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी उपाए करने हैं। तभी इस संक्रमण को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें