फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिला अस्पताल में जांच तक के इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक दी है। नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों में कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसको लेकर वहां सतर्कता बरती जा रही है लेकिन संभल के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के पास जांच तक के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी का दावा है कि एंटीजन कार्ड बहजोई में उपलब्ध है लेकिन यहां लक्षण वाले मरीजों की जांच कैसे होगी, यह सवाल बन गया है। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मास्क लगाकर आने का निर्देश दिया गया है।
इसमें कोई दो राय नहीं, जिले के काफी लोगों का दिल्ली, एनसीआर सहित ऐसे जिलों में आना-जाना न लगा रहता हो, जहां कोरोना वायरस सक्रिय है। लेकिन इसको लेकर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक न तो जांच केंद्र और न ही आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। अहम बात यह है कि कोई गाइड लाइन तक जारी नहीं की गई है। यह स्थिति तब है, जब गाजियाबाद में चार मामले सामने आ चुके हैं और प्रदेश सरकार सतर्कता के लिए निर्देश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

00000
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
-बुखार

-सूखी खांसी

-नाक बहना या बंद होना

-सिरदर्द

-गले में खराश

-थकावट

-स्वाद या गंध महसूस न होना

-पाचन संबंधी समस्याएं

000000
ये बरतें सावधानी

मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

खांसते और छींकते समय टिशू से अपना मुंह ढकें।

टिशू फेंकने के बाद तुरंत अपने हाथ धोएं।

हाथ धोने के लिए अल्कोहल-आधारित हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करें।

बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति और छोटे बच्चे भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
0000

कोरोना के संंबंध में अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। एहतियातन मरीजों से मास्क लगाकर आने को कहा गया है। बहजोई में जो किट हैं, उन्हें भी मंगवाया जा रहा है। अन्य जरूरी उपाय भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डाॅ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें