फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा मुफ्त टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। सरकारी अस्पताल की तरह अब प्राइवेट अस्पतालों में नवजात शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चे को लगने वाले सभी टीकों का विवरण यूविन पोर्टल पर दर्ज होगा। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्राइवेट अस्पताल संचालकों के बीच बैठक हुई। एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई ने बताया कि संस्थागत डिलीवरी और टीकाकरण शासन की वरीयताओं में शामिल हैं। हमें इन उपलब्धियों को अर्जित कर विधिवत रूप से रिपोर्ट भी करनी है। इसी उद्देश्य से प्राइवेट अस्पतालों को सरकारी सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर नवजात शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण कराया जाएगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, संजीव राठौर, अरशद रसूल, निसार खान ने रिपोर्टिंग सिस्टम की विस्तृत रूपरेखा बताई। तय किया गया कि बुधवार को संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल में टीका कर्मियों को यूविन पोर्टल पर रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष अरोरा, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. सुनील त्यागी, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. संजय वार्ष्णेय, डॉ. मुहम्मद उस्मान, डॉ. मोहम्मद उवैस, डॉ. अजय त्यागी, डॉ. मोहम्मद नासिर, डॉ. शहजाद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें