फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसई का पत्र देख भड़के संविदा कर्मचारियों ने दी उग्र आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन
चंदौसी के एसई कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते संविदा बिजली कर्मचारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मांगों को लेकर अधीक्षण कार्यालय पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा बिजली कर्मचारी उस समय भड़क गए, जब अधीक्षण अभियंता के पत्र में कार्य नहीं तो वेतन नहीं लिखा देखा। संविदा बिजली कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर शनिवार को जनपद भर में कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर अपनी समस्याओं को लेकर संविदा बिजली कर्मचारी धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने बताया कि बिजली संविदा कर्मियों ने 16 सितंबर को पूरे जिले की विभिन्न समस्याओं से अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया था ताकि उन समस्याओं का समाधान हो सके। समाधान न होने पर बिजली संविदा कर्मियों ने एक बार फिर ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की लेकिन मांगे पूरी न होने पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसी दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा संबंधित कंपनी के ठेकेदार को पत्र भेजा गया। इसमें धरना प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि काम नहीं तो वेतन नहीं। इस बात को लेकर संविदा कर्मी भड़क गए। संविदा कर्मियों का कहना है कि उन्हें 30 दिन नहीं बल्कि 26 दिन का वेतन प्राप्त होता है। उसके बाद भी एसई कार्यालय से धमकी भरा पत्र होने के कारण संगठन के सभी साथियों में रोष है। चेतावनी दी गई है कि अगर समस्या का समाधान ना हुआ तो शनिवार को जनपद भर के संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी समेत काफी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें