संभल। मोहल्ला मंगलपुरा निवासी जयकश्मीर से ट्रैवल एजेंसी के संचालक ने 2023 में दुबई के रेस्टोरेंट में नौकरी का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये हड़प लिए और टूरिस्ट वीजा पर संयुक्त अरब अमीरात भेज दिया। जहां पर बाथरूम की सफाई कराई गई। किसी तरह वापस आने पर रुपये मांगे तो आरोपी संचालक ने रुपये नहीं दिए। अब उपभोक्ता फोरम ने ट्रैवल एजेंसी को पीड़ित को ब्याज समेत 1.75 लाख रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं।
अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि जयकश्मीर ने रोजगार पाने की आस में अगस्त-2023 में ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया। इस पर मोहम्मद नूर प्रोपाइटर अलनूर एसोसिएट ने उसे होटल में काम दिलाने की एवज में 1.25 लाख रुपये मांगे और फिर दुबई में कार्य करने के लिए वर्क वीजा देने का भरोसा दिया। होटल में सैफ का कार्य बताया। लेकिन उसे संयुक्त अरब अमीरात भेज दिया। जहां उससे सैफ का कार्य न कराकर बाथरूम की सफाई कराई गई। इस पर वह लौट आया और जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग ने इस पर दो माह 1.76 लाख रुपये अदा करने का आदेश दिया है।