संभल। संभल-हिसामपुर मार्ग पर गांव सलारपुर और मिलक के बीच सोमवार को घोड़ा-बुग्गी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव हिसामपुर निवासी बाइक सवार मोअज्जम (20) की मौत हो गई। जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव हिसामपुर निवासी मोअज्जम सोमवार की शाम गांव के ही अपने फुफेरे भाई हाशिम के साथ बाइक से किसी काम से संभल जा रहा था। गांव सलारपुर व मिलक के बीच सामने से आ रहे घोड़ा बुग्गी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोअज्जम व हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मोअज्जम को मृत घोषित कर दिया। जबकि हाशिम का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक सात भाई-बहनों में चौथे नंबर का था।