फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सेवायोजन कार्यालय के नए भवन निर्माण की जल्द उम्मीद

Thu, 03 Jul 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले का सेवायोजन कार्यालय को अब नई बिल्डिंग मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय चंदौसी के प्रभारी ने निदेशक सेवा योजन से पत्राचार कर नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। कार्यालय प्रभारी ने बताया कि उम्मीद है जल्द ही बजट पास हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के छात्रावास में वर्ष 2018 में सेवायोजन कार्यालय स्थापित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में राजकीय आईटीआई से सेवायोजन कार्यालय ने 3700 वर्ग मीटर भूमि प्राप्त कर ली थी। इसके बाद से यह कार्यालय आईटीआई के जर्जर छात्रावास में संचालित हो रहा है। जर्जर होने की वजह से यहां काम करने वाले कर्मचारियों को हर समय हादसे का डर सताता है। इस कार्यालय में रोजगार मेला, युवाओं की काउंसलिंग व पंजीकरण करने के अलावा बाजार सूचांक व सभी सरकारी विभाग के कर्मचारियों के आंकड़ें रखे जाते हैं। सेवा योजन कार्यालय के प्रभारी गौरव पूठिया ने बताया कि कार्यालय का भवन जर्जर है। कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए निदेशक सेवा योजन से पत्राचार किया है। उम्मीद है कि नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए बजट पास हो जाएगा। इसके बाद नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें