फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की तैनाती न होने से अधूरा पड़ा है नगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
ग्राम पंचायत धर्मपुर कुईयां में रुका पड़ा मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
जेई की तैनाती न होने से नगर पालिका परिषद की ओर से बनवाए जा रहे मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। मौके पर अधूरी चहारदीवारी व मुख्य द्वार समेत मैदान में मिट्टी पड़ी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से माह जनवरी 2021 में कार्य आदेश जारी कर काली मंदिर परिसर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था। मिनी स्टेडियम के निर्माण को लेकर 35 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई थी। पालिका के मुताबिक यह निर्माण कार्य माह मार्च 2021 में पूरा होना था। बावजूद इसके निर्माण प्रारंभ होने की तिथि से लेकर अब तक करीब चार माह पूरे होने को हैं, लेकिन मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
पालिका का कहना है कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद में अवर अभियंता की तैनाती न होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। मौके पर सामने की चहारदीवारी व मुख्य द्वार का निर्माण समेत मिट्टी पड़ी हुई है। इस निर्माण कार्य की तकनीकी जांच के बाद ठेकेदार के बिल का भुगतान होगा। इसके बाद ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य फिर से प्रारंभ कराया जाएगा। जेई की तैनाती को लेकर सक्षम अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें