फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय निर्माण में आएगी तेजी, इसी वर्ष पूरा होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले को अपना एआरटीओ जल्द ही मिल जाएगा। बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में बन रहे एआरटीओ कार्यालय भवन निर्माण में अब तेजी आएगी। डीएम ने इसी वर्ष कार्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बार एआरटीओ ने भी संबंधित फर्म से निर्माण कार्य तेजी से कराने के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने एआरटीओ कार्यालय भवन निर्माण के लिए बहजोई मार्ग पर पवांसा से आगे गांव किसौली में जमीन चिह्नित की थी। जिसके बाद कार्यालय निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा गया। सरकार ने निर्माण के लिए 10.17 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की। वहीं दो करोड़ रुपये की किस्त भी जारी कर दी। तत्कालीन एआरटीओ डा.पीके सरोज ने चार मई को विधि विधान से पूजा अर्चना और अनुष्ठान करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया। वर्तमान में कार्यालय के लिए चारों ओर पिलर खड़े होने के साथ ही निर्माण कार्य चल रहा है।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण होना था, अभी 20 प्रतिशत कार्य हुआ है। जिलाधिकारी ने इसी वर्ष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। अब इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। बताते चलें कि संभल नई तहसील के भवन में एआरटीओ कार्यालय जिला सृजन होने के बाद से चल रहा है। गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय बन जाने से जिलेभर के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें