फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ससुराल से लौटकर आए युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में ससुराल से लौटकर आए युवक प्रवीण (24) ने अपने घर में फंदा लगा कर जान दे दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले प्रवीण अपने बड़े भाई संतोष के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दोनों भाइयों को पत्नियां गांव में ही रहती हैं। प्रवीण कुमार की पत्नी नीतू देवी गर्भवती होने के कारण जनपद बदायूं के गांव गुलड़िया स्थित मायके में दस दिन से रह रही है। ग्राम प्रधान के पुत्र जीतेंद्र कुमार ने बताया प्रवीण तीन दिन पहले ससुराल गया था। वहां से वह सोमवार को ही वापस लौट कर घर आया था।
दोपहर एक बजे करीब प्रवीण गांव में ही पूर्व प्रधान के घर के बाहर बैठे पिता धंधारी सिंह से आराम करने की बात कहकर घर गया था। तभी आधा घंटे के बाद पड़ोसी वीर सिंह के परिवार के लोगों ने अपने मकान की छत से प्रवीण को फंदे से लटके देखा तो शोर मचा दिया। लोग पहुंचे तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला तो सभी की चीख निकल गई। बरामदे में साड़ी के फंदे से प्रवीण लटका हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दीपक तिवारी भी पहुंच गए और जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई और पत्नी संतोष को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम बुला कर नमूने भी लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें