फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, किसान विरोधी है सरकार

विज्ञापन
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव कमालपुर काफूरपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
गुन्नौर/मढ़न (संभल)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि रामराज का नारा देने वाली सरकार में अपराध बढ़े हैं। लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाओं से यूपी में जंगलराज जैसी स्थिति है। देश को अन्न देने वाले किसान सड़कों पर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को गुन्नौर में पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम और असमोली के गांव कमालपुर काफूरपुर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्र और यूपी की भाजपा सरकारें उनके निशाने पर रहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात से किसान, नौजवान, आम नागरिक परेशान हैं। सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। देश को अन्न देने वाले किसान लंबे समय से सड़कों पर हैं। कृषि कानूनों को वापस लेने के मामले में उनकी सुनी नहीं जा रही है। धान का मूल्य 1868 निर्धारित किया गया लेकिन वह भी किसानों को नहीं मिल पा रहा। सरकार का वादा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी। 14 दिन में गन्ना भुगतान होगा लेकिन सभी वादे हवाई साबित हुए हैं। फसलें गंवाने वाले किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया गया।
लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री संत और योगी हैं, लेकिन झूठ बोलते हैं। यूपी को मॉडल बताते हैं। उनकी 40 लाख रोजगार देने की बात झूठी है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश में रामराज की जगह अपराधियों को संरक्षण है, जंगलराज है, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय परिवर्तन का है। जनता एक-एक कर वादों का हिसाब लेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यूसुफ अली, प्रदेश महासचिव ब्रह्मरूप सागर, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन, नगर अध्यक्ष आसिम काजी, कसीम खान, प्रेमपाल शर्मा, ओवैस अब्बासी, अमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें