पुलिस के पास पैदल मार्च करते एडीजी अविनाश सिंह
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। संभल शहर पहुंचे एडीजी ने शहर का जायजा लिया और जन संवाद कर लोगों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दरअसल एडीजी अविनाश चंद्र सीएए के बवाल के एक वर्ष पूरा होने पर जायजा लेने के लिए संभल पहुंचे थे। उन्होंने आम लोगों से पुलिस की सहायता के लिए आग्रह किया।
रविवार सुबह 11 बजे करीब एडीजी संभल स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने आर्य समाज मार्ग से फोर्स के साथ पैदल मार्च किया और नखासा चौराहे पर पहुंचे। वहां पहुंचकर व्यापारी व लोगों से संवाद किया। एडीजी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद की अपील की। कहा कि असामाजिक तत्व सक्रिय नहीं होने चाहिए। यदि कहीं कोई असामाजिक तत्व सक्रिय होता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कहा कि कोरोना काल चल रहा है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाएं।
एडीजी ने किराएदार रखने को लेकर दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोई किराएदार रखने से पहले पुलिस से सत्यापन करा लें। जिससे कोई संदिग्ध शहर में रह नहीं पाए। इस दौरान आमजन से समस्याएं भी पूछीं। महिलाओं के साथ होने वाले शोषण को रोकने में मदद की भी अपील की गई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली क्षेत्र की नखासा चौकी का निरीक्षण किया। कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।