फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन
संभल के गांव चौकूनी में मृतक के परिजनों से मिलते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संभल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले बीएलओ अरविंद के परिजनों से मिलने चौकुनी गांव पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने सरकार से एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव चौकुनी निवासी बीएलओ के सहायक अरविंद कुमार की सोमवार को सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह जनपद अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव फैयाजनगर के प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। परिजनों ने एसआईआर कार्य को दबाव बनाने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव चौकुनी में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने सांत्वना देते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। कहा कि चुनाव आयोग व सरकार ने एसआईआर कार्य के लिए जो समय दिया है वह पर्याप्त नहीं है। इसका समय तीन महीना होना चाहिए था। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें