संभल। सपा और बसपा यह दोनों दल भाजपा की बी टीम है। सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा से सत्ता छीन सकती है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से ही मिशन 2022 को फत्तेह करने में जुट जाएं। इन्हीं बातों के सहारे वक्ताओं ने कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। रविवार को मोहम्मदपुर भंडा में कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव फूलकुंवर ने कहा कि संगठन को मजबूती के साथ बूथ स्तर तक खड़ा करना है। जिला प्रभारी चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि सभी को मिलकर पार्टी की रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करना है।
जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा तो भाजपा की बी टीम है। कांग्रेस ही भाजपा से सत्ता छीन सकती है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से मिशन 2022 में जुट जाएं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान युनुस अंसारी, दुष्यंत कुमार, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, तौकीर अहमद, हिलाल अख्तर, छिद्दा खां, शफीक ठेकेदार, सुनील यादव, अकील अहमद, कौशल सर्राफ, इतरत हुसैन बाबर आदि मौजूद रहे।