फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम चंदौसी में अपना कार्य जल्द पूरा करे, ताकि सुधारी जा सकें सड़कें : डीएम

विज्ञापन
बहजोई स्थित कलक्टेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी मनीष बंसल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ कार्य आदि को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजना को लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण से डीएम ने कहा कि कार्य को जल्द पूरा किया जाए। जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। चंदौसी शहर में सड़कों की बड़ी समस्या है। जलनिगम अपना कार्य तेजी से कराए। जिससे सड़कों का सुधार हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एडीओ पंचायत एक माह के अंदर व्यक्तिगत शौचालय का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कर दें। पंचायत भवन निर्माण में 360 के लक्ष्य के सापेक्ष 321 पंचायत भवन पूर्ण हो चुके हैं। जिसमें 39 भवन निर्माण का कार्य शेष है जिन को लेकर जिलाधिकारी ने दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कार्य में गति लाई जाए और कार्य समय से पूरा कराया जाए। सप्ताहभर में निर्माणाधीन शौचालय का गुणवत्तापूर्ण कार्य कर पूर्ण कराए जाने और सभी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर विकासखंड स्तर पर एक मॉडल ग्राम पंचायत बनाई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, एनआरएलएम इत्यादि पर विशेष चर्चा हुई। डीसी एनआरएलएम को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर एडीओ आईएसबी 33 प्रतिशतकार्य पूर्ण करें नहीं तो उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम केके अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें