फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी और लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस ऑफिसर व नोडल अधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि अभियान की शुरुआत में सीएचसी और पीएचसी से जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। इसके बाद 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। सर्वे के दौरान क्षय, कुष्ठ, बुखार, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे रोगों के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, ताकि समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि अभियान में शिक्षा विभाग, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों का सहयोग भी लिया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा, वहीं नगर निकायों को साफ-सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें