फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नामांकन बढ़ाने के लिए महाविद्यालय कराएंगे सम्मेलन

Thu, 29 May 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए यूजी और पीजी में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। नामांकन कम रहने से सीख लेते हुए वीसी सचिन माहेश्वरी ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मेलन कराएं, ताकि अधिक से अधिक पंजीकरण हो सकें।
विज्ञापन

यूं तो सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसके साथ ही जिले के स्नातक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है। हालांकि गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया की रफ्तार फिलहाल धीमी है। एमजीएम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह का मानना है कि प्रवेश प्रक्रिया का असली दबाव जून के मध्य से देखने को मिलेगा, जब छुट्टियां खत्म होंगी और छात्र कॉलेज चुनने की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे। वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की ओर से सम्मेलन कराकर पंजीकरण बढ़वाने को कहा गया है। इस संबंध में भी कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें