फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर संचालक और किसान में विवाद, फायर

Thu, 02 Mar 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
साहु खानचंद्र कोल्ड स्टोर संचालक और किसान में ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा करने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि, हंगामे के बीच कोल्ड स्टोर संचालक ने पिस्टल से फायर किया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया।        
ओरछी चौराहा स्थित साहू खानचंद कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के लिए थाना फैजगंज बेहटा के गांव सुरैनी निवासी रोहित सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर कोल्ड स्टोरेज संचालक हिमांशु से रोहित की कहासुनी हो गई। आरोप है कि, हिमांशु के पक्ष में कोल्ड स्टोरेज की लेबर और रोहित के पक्ष में किसान लामबंद हो गए। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। हंगामा और मारपीट की सूचना पर 100 डॉयल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कई घंटे बातचीत का दौर चला। दोनों पक्षों में कोतवाली में ही आपसी समझौता हो गया।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें