एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग
सीएम के कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने आठ पार्किंग बनाई हैं। इसमें एक वीआईपी पार्किंग शमिल है। सामान्य सात पार्किंग के लिए एक किलोमीटर का दायरा तय किया है। जबकि वीआईपी पार्किंग 500 मीटर पर रहेगी। यातायात पुलिस ने बेरिकेडिंग कर तैयारियों को देररात तक अंतिम रूप दिया है।
जिले में इन मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
सीएम कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन भी किया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि चौधरी सराय-संभल से बहजोई जाने वाला यातायात चौधरी सराय से चंदौसी चौराहा संभल होते हुए संभल तिराहा चंदौसी सिम्स कॉलेज होकर आगे जाएगा। रजपुरा से बहजोई जाने वाला यातायात टिकटा रोड फरीदपुर तिराहे से पाठकपुर होकर आगे बढ़ेगा।
इस्लामनगर चौराहा बहजोई से संभल जाने वाला यातायात संभल तिराहा बहजोई से सिम्स कॉलेज चंदौसी से चंदौसी चौराहा संभल से चौधरी सराय होकर आगे बढ़ेगा। रजपुरा से संभल जाने वाला यातायात टिकटा रोड से कैलादेवी होकर आगे जाएगा।
यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम
- सुबह 9.55 बजे सीएम का राजकीय हेलीकॉप्टर पहुंचेंगा।
- सुबह 10 से 10.10 बजे तक नवीन पुलिस लाइन का भ्रमण
- सुबह 10.15 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
- शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल से प्रस्थान