फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिंदगी की आस में बेटे को लेकर 10 घंटे तक दौड़ता रहा पिता, आखिर में आस टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी आरिफ के नाै वर्षीय बेटे आरिश की सर्पदंश से जान चली गई। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे आरिश कमरे में बेड के नीचे से गुब्बारा निकाल रहा था। इसी दौरान सांप ने डस लिया और हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इसके बाद भी तसल्ली नहीं हुई और वह झाड़ फूंक करने वाले लोगों के पास लेकर पहुंचे। वहां भी निराशा हाथ लगी। जिंदगी की आस में पिता बेटे को लेकर इधर उधर भटकता रहा, लेकिन आखिर में सांसें थमने का ही यकीन हुआ।
विज्ञापन

देररात उत्तराखंड के काशीपुर लेकर भी पहुंच गए। वहां भी उपचार कराया गया लेकिन आरिश की सांसें नहीं लौट सकीं। मायूस होकर परिजन घर लौट आए। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दो में पढ़ता था। दो बेटे व एक बेटी में सबसे बड़ा था। परिवार का लाडला था। मां तरन्नुम का भी रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के चलते सांप बेड के नीचे छिपा हुआ था और बेड के नीचे अंधेरा होने के कारण आरिश को दिखा नहीं। इस दौरान ही वह सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें