फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फुलसिंहा गांव में 24 घंटे में बुजुर्ग समेत चार की मौत, ग्रामीणाें में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंहा में 24 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इसके अलावा गांव में कई बीमार लोग हैं। इन सभी में भी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों से कई लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मृतकों में सोमवती (62), सर्वेश देवी (40), शहजादे (39) और शाहिद अहमद (42) शामिल हैं। गांव में एक तरफ दो जनाजे उठे और दूसरी तरफ दो अर्थियां उठीं। गांव निवासी महेंद्र ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी सर्वेश देवी को रविवार को दस्त हुए थे। उन्हें पहले संभल और फिर बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। सोमवती बुजुर्ग थीं और बीमार चल रही थीं। शहजादे लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे। ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ और दम तोड़ दिया। इसी तरह शाहिद भी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गांव निवासी अंकुल कुमार ने बताया कि गांव में टीबी व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग हैं। कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



000000
गांव में चार लोगों की मौत की जानकारी मिली है। बुधवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जो बीमार लोग हैं उनकी जांच कराएंगे।
मनीष अरोड़ा, प्रभारी, सीएचसी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें