फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पचास लाख से जगमग होंगी शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत शहर को जगमग करने के लिए नए खंभे सहित लाइटें लगाई जाएंगी। इससे सर्दी के मौसम में राहगीरों को रात के समय परेशानियों का सामना न करना पड़े। पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। इस सप्ताह टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम अब दस्तक देने जा रहा है। वहीं शहर में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इनकी मरम्मत का कार्य पालिका की ओर से किया जा रहा है। वहीं शहर के मुख्य मार्गों को लाइटों से जगमग करने के लिए 50 लाख से अधिक की लागत से मय नए खंभे के साथ लाइटें लगाई जाएंगी। इससे राहगीरों को रात के समय अंधेरे का सामना न करना पड़े। शहर भी जगमग नजर आएगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत शहर में 50 लाख से अधिक की लागत से मय पोल के लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए इस सप्ताह से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइटों को लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें