फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध जींस प्लांट का संचालन कराया बंद

Tue, 12 Aug 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहल्ला तिमरदास सराय में जींस वाशिंट प्लांट पर छापा मारा, जो बिना किसी अनुमति के चल रहा था। बिजली कटवाते हुए प्लांट का संचालन बंद करा दिया। चार अन्य बंद मिले प्लांटों की बिजली कटवाई गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जीएसटी से सीटीओ ऋषिपाल सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भूगर्भ जल विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर में मोहल्ला तिमरदास सराय में बंगले वाली मस्जिद के पास संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर पहुंचे। प्लांट का गेट बाहर से बंद था, जिस पर ताला लगा था। काफी देर इंतजार के बाद एक कर्मचारी ने प्लांट के चहारदीवारी पर चढ़कर देखा तो अंदर काम चल रहा था, जिसकी वीडियो भी बनवाई गई। इसके बाद पुलिस को बुलाया टीम ताला खुलवाकर प्लांट में दाखिल हुई और जांच पड़ताल शुरू की। पता चला कि प्लांट का संचालन मोहम्मद जुबैर और फैजान कर रहे हैं लेकिन किसी भी विभाग से प्लांट के संचालन से संबंधित अनुमति नहीं लगी गई है।
प्लांट में जींस के स्टाॅक के साथ ही कई मशीनें मिलीं। तीन घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल होता पाया गया। पूर्ति विभाग ने सिलिंडरों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कहा कि मोहल्ला तिमरदास सराय में जींस वाशिंग प्लांट का गेट बाहर से बंद था। करीब 20 मिनट बाद चाबी आई तो उसे खुलवाया गया। प्लांट संचालित दिख रहा है क्योंकि पानी की निकासी होती मिली। तीन घरेलू गैस सिलिंडर मिले हैं, उसमें आपूर्ति विभाग कार्रवाई कर रहा है। प्लांट को लेकर किसी भी विभाग की अनुमति नहीं है। जिससे स्पष्ट हो गया कि प्लांट अवैध रूप से चल रहा था। बिजली कटवाकर प्लांट का संचालन बंद करा दिया गया। मोहल्ला हौज भदेसराय, हातिम सराय में चार अन्य प्लांटों की बिजली कटवाई है। चारों प्लांट बंद मिले थे। प्लांट का संचालन न होने पाए इसलिए बिजली कटवाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

00000000000
अभी तक की कार्रवाई में सामने आया है कि बिना किसी विभाग की अनुमति के इन वॉशिंग प्लांट का संचालन किया जा रहा है। प्रदूषण फैलाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन है। इसके तहत ही संबंधित विभाग कार्रवाई करने में जुटे हैं। -सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें