फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम कार्यालय पर 22 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी भाकियू अराजनैतिक

Tue, 12 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई स्थित जनकल्याण योग आश्रम में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक ने बैठक की। इसमें किसानों को फसल बुवाई के बाद यूरिया, खाद और बिजली नहीं मिलने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कहा गया कि समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में 22 अगस्त को डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि शासन प्रशासन किसानों को खाद दिलाने में नाकाम साबित हुआ है। आए दिन किसान अपने काम धंधे छोड़कर सहकारी समिति और किसान सेवा केंद्र वितरक केेंद्रों पर कतारों में खड़े हैं, लेकिन जनपद के जिम्मेदार अधिकारी पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। वहीं किसानों के पशु बारिश में बीमारी का शिकार हो रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कृषि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करने के बजाय कार्यालयों में बैठकर खानापूर्ति कर रहा है। विद्युत निगम से भी किसान परेशान हैं। इसके अलावा गांवों मेें गंदगी और जलभराव है। साफ सफाई के इंतजाम ध्वस्त हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस दौरान वीरेश यादव, शिशुपाल सिंह यादव, केपी राणा, शंकर सिंह आर्य, पंकज यादव, अशोक सिंह, अनुज वार्ष्णेय, दिनेश यादव, वीरपाल सिंह, विजय सिंह, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें