फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की खुशी में बहन को लेकर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा होने की खुशी में अपनी बहन को बुलाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बबराला-गवां मार्ग पर शनिवार की शाम करीब सात बजे हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भाई-बहन घायल हुए थे। अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी गांव निवासी अशोक पुत्र राजकुमार (21) की पत्नी नीरज ने सप्ताह भर पहले बेटे को जन्म दिया है। इसकी खुशी में अशोक अपनी बहन राजबाला निवासी काशीपुर को बुलाने गया था। बाइक पर सवार होकर वह शाम के समय घर लौट रहे थे। बबराला-गवां मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। अशोक अपने परिवार में तीन बहनों में इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें