फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चिमचिम डोगरा ने बलराम पहलवान को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा के रामलीला मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता कुश्ती प्रतियोगिता में पांचवें दिन पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक चले कुश्ती के मुकाबले में सबसे रोचक मुकाबला भूटान के आदिवासी पहलवान चिमचिम डोगरा और हस्तिनापुर के पहलवान बलराम के बीच हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब दांवपेच आजमाए। आखिर में चिमचिम डोगरा ने बलराम पहलवान को चित कर दिया। मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बुलंदशहर के पहलवान सोनू और न्यौरा के पहलवान पवन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पवन ने सोनू को पटखनी देते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिजोड़ा डांडा के रॉकी पहलवान और बीकानेर के टाइगर पहलवान के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन रॉकी ने टाइगर पहलवान को चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु पहलवान जिजोड़ा डांडा की कुश्ती झांसी के पहलवान तूफान से हुई। जिसमें विष्णु ने जीत हासिल की। बनारस के देवा की कुश्ती जिजोड़ा डांडा के पहलवान अर्जुन से हुई, जिसमें अर्जुन पहलवान ने जीत दर्ज की। आयोजक प्रदीप शास्त्री पहलवान जिला प्रमुख, क्रीड़ा भारती, दीपक यादव, जिला प्रचारक आरएसएस, जफरुद्दीन सैफी, अलाउद्दीन सैफी, बबराला के चैयरमेन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, रेफरी राजपाल यादव एवं रामनाथ पहलवान ने प्रतियोगिता का संचालन कराया। इस अवसर पर मदन शर्मा पहलवान, भगवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें