गुन्नौर। थाना क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ट्रक ने पांच वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी राकेश कुमार का पांच वर्षीय पुत्र अरुण कुमार दिल्ली-बदायूं हाईवे के पास खेल रहा था। तभी खेलते समय बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को चक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हादसे में बच्चे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग विलाप करने लगे। वहीं ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने में घटना की तहरीर मृतक बालक के पिता की ओर से दी गई है।