फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों को तिरपाल से मिली मुक्ति... पंचायत भवन में कक्षाएं शुरू

Fri, 04 Sep 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। ब्लॉक क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के 139 बच्चों को अब तिरपाल के नीचे बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। शिक्षा विभाग ने गांव के पंचायत भवन में तीन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। यह कदम विद्यालय में पर्याप्त कक्षों की कमी के कारण बच्चों को लंबे समय से हो रही परेशानी के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 139 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से प्रतिदिन 100 से 110 बच्चे स्कूल आते हैं। दो वर्ष पहले विद्यालय के तीन जर्जर कक्षों को नीलाम कर गिरा दिया गया था। इसके बाद पूरे परिसर में केवल एक ही पक्का कक्ष बचा था। इस कारण कक्षा एक, तीन और आंगनबाड़ी के बच्चों को मैदान में तिरपाल के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा था।
भीषण गर्मी और बारिश में बच्चों को काफी दिक्कतें होती थीं। अभिभावकों और ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी थी। संवाद न्यूज ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से समन्वय कर यह वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन


तीन कक्षाओं को किया गया स्थानांतरित
अब विद्यालय के एकमात्र पक्के कक्ष में कक्षा एक और दो के बच्चों को बैठाया जा रहा है। कक्षा तीन, चार और पांच के 91 बच्चों की पढ़ाई पंचायत भवन में हो रही है। इस व्यवस्था से बच्चों को अब छत के नीचे बैठकर पढ़ने की सुविधा मिल गई है। यह कदम बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में छात्र संख्या के अनुपात में कक्षों की कमी थी। पुराने जर्जर कक्ष नीलाम हो चुके थे, जिससे बच्चों को तिरपाल के नीचे पढ़ाना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन कक्षाओं को पंचायत भवन में स्थानांतरित किया गया है। जल्द ही नए कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि बच्चों को स्थायी समाधान मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें