फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रम में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
चंदौसी के जाफरपुर गांव में ड्रम में डूबे मृतक मासूम निर्भय के गमजदा परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के सीमावर्ती बदायूं जिले के गांव जाफरपुर में गुरुवार की शाम को एक डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे चंदौसी लेकर आए। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को जाफरपुर गांव निवासी अरविंद यादव अपने घर से कुछ दूरी पर बने घेर में बैठे थे। वहीं, उनका डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र निर्भय भी खेल रहा था। बताते हैं कि इसी बीच पड़ोसी मोहर सिंह की भैंस मर गई।
अरविंद यादव पड़ोसी की भैंस देखने चले गए। निर्भय अकेला घेर में खेलता रह गया। गर्मी के कारण निर्भय भी पशुओं का पानी पिलाने के लिए रखे कटे हुए ड्रम में भरे पानी से नहाने लगा। इसी समय लोटा उसके हाथ से छूटकर ड्रम में गिर गया। निर्भय लोटा उठाने की कोशिश करते हुए ड्रम में गिर गया। करीब आधे घंटे बाद उसकी तलाश की गई, तो वह ड्रम के अंदर पानी में डूबा मिला।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर चंदौसी के एक हास्पिटल आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। वह मुरादाबाद भी ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित करने की बात सामने आई। उसके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें