फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के साथ मिल बेटे ने की थी मां की हत्या

विज्ञापन
संभल के सीओ कार्यालय में पुलिस की गिरफ्त में मां की हत्या के आरोपी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/असमोली। असमोली पुलिस ने चार महीने पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा किया है। इसमें महिला के बेटे और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया सरिया भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया है। दरअसल महिला की हत्या संबंधों के नागवार गुजरने पर की गई थी। इसका खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज ने पत्रकार वार्ता में किया। असमोली पुलिस ने थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए सीओ ने बताया कि हत्या का आरोपी उसका बेटा विपिन और रिश्तेदार कपिल उर्फ कोपिल निकला।
विज्ञापन

योजना बनाकर इन दोनों ने हत्या की थी। पहले तो आरोपी बेटे ने पुलिस को गुमराह करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में जब शक गहराया तो कार्रवाई के डर से भाग गया। पुलिस ने मंगलवार की रात को आरोपी बेटे और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल 2019 को असमोली थाना से कुछ दूरी पर गांव की महिला का कुसुम देवी शव मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही थी।
इसी दौरान पुलिस की पड़ताल में मालूम हुआ कि महिला के गांव के एक व्यक्ति से संबंध थे। इसकी जानकारी महिला के बेटे और रिश्तेदार को हुई तो उन्हें यह संबंध नागवार गुजरे। इसी के चलते महिला को समझाया लेकिन बात नहीं मानने पर हत्या की योजना बनाई। जिस दिन हत्या की गई उस दिन महिला अपने बेटे के साथ काम करने के लिए खेत पर गई थी।
विज्ञापन

शाम को महिला ने बेटे को घर भेज दिया और खुद रूक गई। जब महिला काफी देर घर नहीं लौटी तो उसका बेटा अपने रिश्तेदार के साथ तलाश करने के लिए निकल पड़े। इसी दौरान उन्होंने महिला को गांव के एक व्यक्ति से मिलते हुए देखा। उस व्यक्ति के जाने के बाद महिला की हत्या कर दी और शव को ईख के खेत में फेंक दिया। बाद में खुद को बचाने के लिए हत्या का शोर मचाया और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की पड़ताल में आरोपी पकड़ में आ गए। अब पुलिस ने आरोपी बेटे और रिश्तेदार का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें